गालूडीह : घाटशिला प्रखंड की बड़ाखुर्शी पंचायत अंतर्गत मां विपद् तारिणी महिला समूह जन वितरण प्रणाली की दुकान में शुक्रवार को वस्त्र वितरण किया गया. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एंव उपभोक्ता मामले विभाग की ओर से सोना सोबरन धोती साड़ी योजन के तहत वस्त्र वितरित किये गये. इस मौक़े पर मुखिया हरिपद सिंह, पंचायत समिति सदस्य रतन महतो, उप मुखिया लालमोहन सिंह, बासंती प्रसाद सिंह की उपस्थिति में दुकानदारों ने उनके हाथों इस कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ. मौक़े पर उपस्थित सभी जन प्रतिनिधियों ने कहा कि गरीबों को कम मूल्य पर जन वितरण प्रणाली की दुकानों से राशन प्राप्त होता है. लाभार्थी हर माह इसका लाभ लें. दुकानदार सेवा की भावना से पारदर्शिता के साथ कार्य करें, यही कामना करते हैं.




