धनबाद: झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह को शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स ले जाया गया. इस दौरान अस्पताल में बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे. रिम्स भेजे जाने में हो लेट को लेकर पत्नी सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने एतराज जताया. उन्होंने कहा कि पिछले दो दिनों से संजीव सिंह को रिम्स ले जाने की कोशिश की जा रही थी. लेकिन एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण उन्हें नहीं भेजा जा सका.(नीचे भी पढ़े)
उन्होंने संजीव सिंह का इलाज निजी अस्पताल में कराने की भी मांग की. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने साजिश के तहत संजीव सिंह को इलाज के लिए रिम्स भेजा है. बताया जा रहा है कि रिम्स के चिकित्सक अगर संजीव सिंह को किसी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में इलाज कराने की सलाह देते हैं, तो उनको निजी अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है.






