
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से एक जरूरतमंद रिक्शा चालक को ट्रस्ट के अध्यक्ष मतिनुल हक अंसारी और मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान, शाहिद परवेज, मास्टर अकबर की मौजूदगी में रिक्शा एवं रिक्शा ठेला का चाबी, ताला दिया गया और टी शर्ट और कैप पहना कर सम्मान से विदा किया गया. ये रिक्शा चालक मोहम्मद मोहसिन बहुत ही गरीब नौजवान है. पैसे की तंगी की वजह से रिक्शा भाड़ा पर लेकर दिन भर रिक्शा चलाकर जो पैसा कमाता थे उसमे से कुछ पैसे रिक्शा मालिक को दे दिया करता थे. आज उन्हें अपने रिक्शा का मालिक बनाया गया ताकि अब वो जो भी पैसा कमाएंगे अपने परिवार और बच्चों की पढ़ाई लिखाई पर खर्चा करेंगे. मोहम्मद मोहसिन ने रिक्शा पाकर खुशी का इजहार करते हुए बताया कि कभी कभी ऐसा होता था कि दिनभर भाड़ा न मिलने पर भी मालिक को कर्ज लेकर भाड़ा देना पड़ता था. आज वे खुद इस रिक्शा का मालिक है.





