चेन्नई: भारतीय हॉकी टीम ने एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है. टीम ने मलेशिया को 4-3 से पराजित कर दिया. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में चौथी बार चैंपियन बनी है. इसी के साथ भारत इस टूर्नामेंट के सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाला देश बन गया है.चेन्नई के राधाकृष्णन स्टेडियम में शनिवार को अपना 5वां फाइनल खेल रही टीम इंडिया हाफ टाइम तक 2 गोल से पिछड़ रही थी, तब स्कोर लाइन 3-1 थी. फिर मुकाबले के आखिरी दो क्वार्टर में भारतीय खिलाड़ियों ने तीन गोल दागते हुए जीत हासिल की.मुकाबले में भारत की ओर से जुगराज सिंह ने 9वें मिनट, कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 45वें मिनट, गुरजंत सिह ने भी 45वें मिनट और आकाशदीप सिंह ने 56वें मिनट में गोल दागा. साथ ही मलेशियाई टीम की ओर से अजराई अबू कमाल ने 14वें मिनट, रहीम रजी ने 18वें मिनट और मुहम्मद अमीनुदीन ने 28वें मिनट में गोल दागा.तीसरे क्वार्टर में भारत ने चांस बनाने की कोशिश की. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान 36वें मिनट में कार्थी सेल्वम ने भारत के लिए पेनल्टी कॉर्नर अर्जित किया लेकिन जुगराज सिंह का ड्रैग फ्लिक गोल के ऊपर से निकला. मलेशिया ने लगातार बढ़त को कायम रखने का सोचा, और बॉल को अपने पास रखने की कोशिश की. मलेशिया ने डिफेंसिव गेम खेला और भारत के सर्कल में कम चांस बनाए. आखिरी में भारतीय टीम ने शानदार वापसी की। पहला गोल कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्ट्रोक से किया. वहीं दूसरा गोल गुरजंत सिह ने 45वें मिनट में किया.पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने अटैकिंग गेम खेला है। दोनों टीमों ने गोल के चांस बनाए. मलेशिया ने शुरूआती मिनटों में ही बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन भारत के डिफेन्स ने शानदार गेम दिखाया और मलेशियाई खिलाड़ियों को रोके रखा. नौवें मिनट में भारत को पहले गोल मिला. जुगराज सिंह ने ने पेनल्टी कार्नर का फायदा उठाते हुए ड्रैग फ्लिक शॉट खेला और गोल दागा। मलेशिया ने 14वें मिनट में वापसी करते हुए गोल दाग दिया और स्कोर 1-1 से बराबर हो गया.





