
चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड में मंगलवार को 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया. यहां के विभिन्न सरकारी कार्यालयों, विद्यालयों, क्लब भवनों, पार्टी कार्यालयों, बैंकों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गीत गाया गया. विभिन्न स्कूलों में कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. नगर पंचायत कार्यालय में सीओ जयवंती देवगम ने झंडोतोलन कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. विधायक कार्यालय में विधायक समीर मोहंती, प्रखंड कार्यालय में प्रमुख धनंजय करुणामय, लैंपस में अध्यक्ष सोमवारी सोरेन, वन विभाग कार्यालय में प्रभारी वनपाल कल्याण चंद्र महतो, थाना परिसर में रोहित कुमार, सीएचसी परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रंजीत मुर्मू ने तिरंगा फहराया. (नीचे भी पढ़ें)

स्वामी विवेकानंद आईटीआई कॉलेज में प्राचार्य तरुण कुमार महंती, आनंद मार्ग स्कूल में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार महतो, केएनजे हाई स्कूल में प्रभारी प्रधानाध्यापक मानस कुमार महतो, मनोहर लाल प्लस टू हाई स्कूल में प्रधानाध्यापक सुभाष चंद्र महतो, शांति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर स्कूल में अध्यक्ष प्रभात झुनझुनवाला, आनंद मार्ग स्कूल में प्रधानाध्यापक सुनील महतो, भाजपा जन संपर्क कार्यालय में जिला उपाध्यक्ष हरी साधन मल्लिक, भगत सिंह चौक पर विशाल बारिक, बिरसा चौक पर सतदल महतो ने तिरंगा झंडा फहराया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी. (नीचे भी पढ़ें)

ग्रामीण इलाके में भी स्वतंत्रता दिवस की धूम रही. मौके पर उप प्रमुख कविता साव, प्रखंड विकास पदाधिकारी देवलाल उरांव, पद्मश्री जमुना टुडू, सिटी मैनेजर मोनिस सलाम, राजेन्द्र सिंह, टुलु साव, रवींद्र नाथ मिश्रा, असीम नाथ समेत अनेक लोग उपस्थित थे.



