जमशेदपुर : जमशेदपुर में बीते रात से लेकर सोमवार सुबह तक दो आत्महत्यायें सामने आ चुकी है. इसमें पहला मामला गोलमुरी और दूसरी बिष्टुपुर का है. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टूइलाडूंगरी में 30 वर्षीय शिव कुमार साहू उर्फ छोटू ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना रविवार की रात 9 बजे का बताया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक शिव कुमार अपनी बच्चों और पत्नी के साथ शाम के समय कही से पार्टी खाकर वापस लौटा था. वह अपने रूम में गया. घर के बाकी परिवार नीचे में थे कुछ देर बाद घरवालों ने ऊपर जाकर देखा तो पाया की दरवाजा बंद है. तो खटखटाया नही खोलने पर दरवाजा को किसी तरह तोड़ गया. देखा की शिव कुमार पंखा में दुपट्टा के सहारे फांसी पर झूला हुआ है. स्थानीय लोगों की मदद से गोलमुरी थाना को इसकी जानकारी दी गई. पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई. बताया जा रहा है की शिव कुमार को एक 3 वर्षीय बच्चा भी है. शिव कुमार के फांसी लगाने के कारणों के अभी कुछ पता नहीं चल पाया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

बिष्टुपुर में दुपट्टे के सहारे झूलकर व्यक्ति ने दे दी जान, लोन की किस्त नहीं चुका पाने से था परेशान – जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह बी ब्लॉक के रहने वाले 42 वर्षीय मोहम्मद सरफराज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सरफराज ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाई. सोमवार सुबह पुलिस ने उनके शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. सरफराज साकची में दर्जी का काम करता है. भाई शमीम ने बताया कि सरफराज के परिचित एंब्रोज ने सरफराज के नाम पर दो गाड़ी और दो ऐसी फाइनेंस करवा ली थी. दो माह से उसने किश्त नहीं भरी थी. फाइनेंस कंपनी वाले घर पर आकर परेशान करते थे. जिस कारण सरफराज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.











