
कांड्रा : सोमवार को कांड्रा थाना अंतर्गत लखना सिंह घाटी में तेज रफ्तार अज्ञात हाईवा ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी. जिसमें मोटरसाइकिल सवार हेंसाकोचा निवासी गोराचन्द हेंब्रम की घटनास्थल ही मौत हो गई. वहीं उसके साथ बैठे जशपुर निवासी मंगला हांसदा बाल- बाल बच गया. घटना के बाद राहगीरों की भीड़ लग गई और इसकी सूचना तत्काल कांड्रा थाना को दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर कांड्रा थाना पुलिस पहुंची और शव को एंबुलेंस की मदद से पोस्टमार्डम हेतु सदर अस्पताल सरायकेला भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.











