रांची : प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट में जेल में बंद ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित मुख्य अभियंता वीरेंद्र राम की पत्नी एवं पिता ने हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है. वीरेन्द्र राम के पिता गेंदा राम एवं पत्नी राजकुमारी देवी पर अभी गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है, क्योंकि वे दोनों भी मनी लांड्रिंग के आरोपी हैं और प्रिवेन्शन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट की रांची स्थित विशेष अदालत दोनों को अग्रिम बेल देने से इनकार कर चुकी है. (नीचे भी पढ़ें)
बता दें कि ईडी ने इसी वर्ष 22 फरवरी को आय से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया था. इससे एक दिन पहले 21 फरवरी को ईडी ने पूर्व चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी. छापेमारी के दौरान ईडी ने लगभग डेढ़ करोड़ के जेवरात के अलावा देश के विभिन्न शहरों में करोड़ों रुपये के निवेश से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किये थे. इस केस में ईडी वीरेंद्र राम के रिश्तेदार आलोक रंजन को भी गिरफ्तार कर चुकी है.











