बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की राजलाबांध पंचायत के ईचराशोल गांव में केबीएस क्लब के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुढीपुखुर एकादश और पाथरघाटा एकादश के बीच खेला गया. प्रतियोगिता का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक समीर महंती ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर किया. प्रतियोगिता पर बुढीपुखुर एकादश ने जीत दर्ज की. मौके पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि युवा खेल के क्षेत्र में भी अपना भविष्य बना सकते हैं. (नीचे भी पढ़ें)
खिलाड़ी नशे से दूर रहकर, एक लक्ष्य को लेकर आगे बढ़े तो सफलता जरूर मिलेगी. खेल से हमें अनुशासन की सीख मिलती है. खिलाड़ी खेल भावना से अपनी प्रतिभा को निखारे और खेल के क्षेत्र में अपनी एक पहचान बनाएं. इस अवसर पर विजेता टीम को 11000 रुपए और ट्रॉफी, उप विजेता टीम को 7000 रुपए और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया. इस दौरान बीस सूत्री अध्यक्ष असित मिश्रा,उपाध्यक्ष मदन मन्ना,रासबिहारी साव,सीओ जितराय मुर्मू,सुमित माईती,राजीव गिरी,ग्राम प्रधान सीलू मांडी,अशोक कर, अख्तर आलम,गणेश मुंडा,खाथू सोरेन,चंपई सोरेन,कमेटी के अध्यक्ष सागर हांसदा,सोनू मुर्मू,संदीप मांडी,पुल्टू मुर्मू,सुकदेव हांसदा,दिनेश मुर्मू,भागवत मुर्मू,ताराचंद टुडू,सुकलाल मुर्मू,दसरथ मुर्मू,विनय किस्कु समेत अन्य लोग उपस्थित थे.











