जमशेदपुर : सोमवार को अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा के जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में साहू समाज आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया. भुइंयाडीह पार्क नंदनगर में आयोजित सभा में नंदनगर क्षेत्रीय कमेटी का गठन किया गया. जिसमें सागर साहू को क्षेत्रीय अध्यक्ष, विश्वनाथ साव को सचिव और आकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया. क्षेत्रीय अध्यक्ष को 15 दिनों के अंदर कमिटी का विस्तार कर जिला कमेटी को जानकारी देने के लिए आदेशित किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राकेश साहू ने कहा कि समाज को मजबूत करने के उद्देश्य से लोगों को जोड़ने हेतु हर क्षेत्र में साहू समाज आपके द्वार कार्यक्रम चलाया जाएगा. इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार,सत्यनारायण साव, शिक्षक राजेश प्रसाद,लीगल एडवाइजर संजय साह,जिला उपाध्यक्ष पप्पू साहू,जिला सचिव अशोक साहू,संजय साव,जिला सलाहकार शैलेंद्र कुमार,महिला अध्यक्ष पूजा साहू,सिदगोड़ा थाना अध्यक्ष मनोज साहू,कमलेश साहू आदि ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज एवं संगठन का मजबूत करने की बात कही. कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुन्ना साव,चंदन काशी,नंदिनी गुप्ता एवं क्षेत्र के बुजुर्ग महिलाएं उपस्थित थी.













