
जमशेदपुर : जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को स्वतंत्र इकाई घोषित करने के संबंध में कॉलेज के छात्र अमर कुमार तिवारी ने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी. इसके संबंध में उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा काउंटर एफिडेविट न्यायालय में जमा किया है, जिसमें एक कार्यालय आदेश की कॉपी लगाई गई है जिसमें निदेशक गरिमा सिंह उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग ने जारी किया है. इसके अनुरूप उन्होंने जिक्र किया है कि जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज को स्वतंत्र इकाई के रूप में मान्यता देने एवं इन हेतु पदों के सृजित स्वीकृति के संबंधित मामले में प्रस्ताव की समीक्षा हेतु समिति का गठन किया गया है जिसमें कुल 6 लोगों को इस समिति में शामिल किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
इसमें निर्देशक उच्च शिक्षा को अध्यक्ष बनाया गया है. कुलसचिव कोल्हान विश्वविद्यालय , डॉक्टर प्रीतम कुमार उप कुलसचिव रांची विश्वविद्यालय ,डॉक्टर विभा पांडे उपनिदेशक उच्च शिक्षा निदेशालय ,श्री जगदीश साहू वित्त पदाधिकारी उच्च शिक्षा निदेशालय, श्री राहुल कमलेश रिटेनर उच्च शिक्षा निदेशालय को सदस्य बनाया गया है और उन्हें एक सप्ताह में प्रतिवेदन एक सफ्ताह में समर्पित करने का निर्देश दिया है. झारखंड उच्च न्यायालय में जल्द ही इस याचिका पर सुनवाई होने वाली है.











