
जमशेदपुर : हिन्द युवा संघर्ष समिति जमशेदपुर के तत्वावधान में समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू के नेतृत्व में पवित्र श्रावण मास के शुभ अवसर पर सातवीं सोमवारी के अत्यंत पावन अवसर पर सैंकड़ों की संख्या में महिलाओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. महिलाओं ने श्री महाकाली मंदिर के कुआं से जल लेकर प्रकाश नगर रॉक गार्डन , पंचमुखी हनुमान मंदिर में जल अर्पित किया । इस अवसर पर विशाल भंडारा एवं भव्य भजन कार्यक्रम भी हुआ. भंडारा में 5000 से भी ज़्यादा श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया. भोले बाबा के रुद्राभिषेक में हजारों लोग सम्मिलित हुए. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व विधायक कुणाल ष।ड़ंगी, पप्पू सिंह, राम नारायण शर्मा, सतीश सिंह, राघवेंद्र, अनिल, बंटी सिंह, सुमित श्रीवास्तव, राजीव सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने में राजू सिंह, धर्मेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार अभय मिश्रा, अभिषेक सिंह, सोनू दीपक आदि उपस्थित हुए.












