घाटशिला : घाटशिला के ऊपर पावड़ा स्थित राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही के कारण सोमवार को दो विद्यार्थी दुर्गा मार्डी और सावन मार्डी स्कूल से भाग निकले. सूचना मिलने पर घाटशिला के जिला पार्षद कर्ण सिंह एवं देवयानी मुर्मू ने बच्चों को खोज कर पुन: विद्यालय प्रबंधन को सौंप दिया. भागे हुए विद्यार्थियों से जिला परिषद सदस्यों ने सारी बातों की जानकारी ली. इस दौरान जिला पार्षद देवयानी मुर्मू व कर्ण सिंह ने स्कूल प्रबंधक को जमकर फटकार लगाई. (नीचे भी पढ़ें)

जानकारी हो कि इससे पूर्व भी इस स्कूल से छात्र भागे हैं. इसके बाद जिला परिषद सदस्यों ने विद्यार्थियों के अभिभावकों से फोन पर संपर्क किया. विदित हो कि तीन दिन पूर्व गालूडीह के वीणापाणि स्कूल से भी शिक्षकों की पिटाई के डर से दीवार फांद कर 13 वर्षीय छात्र भाग निकला था. ऐसे में विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही से विद्यार्थियों के अभिभावक सकते में हैं.











