
चाकुलिया : चाकुलिया के सुनसुनिया और कोकपाड़ा स्टेशन के बीच मंगलवार की सुबह डाउन लाइन पर अज्ञात अधेड़ का शव बरामद किया गया है. शव मिलने से ग्रामीणों के बीच सनसनी फैल गयी है. ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना पाकर चाकुलिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लाश को कब्जे में कर लिया. पुलिस ने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हुई है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नही हो पायी है.











