
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ जनसेवा, साहित्य और कला साधना , खेलकूद, उद्यमिता, चिकित्सा, सामाजिक कुप्रथाओं के उन्मूलन, वन और पर्यावरण संरक्षण, कानूनी सेवा, पत्रकारिता आदि के क्षेत्रों में अपना जीवनपर्यंत योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों का चयन करके उन्हें अंतिम सोमवारी भजन संध्या के भव्य शिव दरबार से संघ रत्न सेवा अवार्ड प्रदान किया जाता है. पूर्व में विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानित हुए विशिष्ट महानुभावों में स्वर्गीय दीनानाथ पाण्डेय, डॉक्टर सिद्धू, डॉक्टर बीपी सिंह, डॉ चंद्रशेखर झा, आरके अग्रवाल, हरिबल्लभ सिंह आरसी, राधेश्याम अग्रवाल, चंद्रेश्वर खाँ, डॉ ज़कारिया , डॉ स्वर्ण सिंह , डॉ एसएस रज़ी, प्रेमलता अग्रवाल, गोविंद दोदराजका, चामी मुर्मू, यमुना टुडू, लखबीर सिंह लक्खा, भरत शर्मा व्यास, अरुणा मिश्रा, डॉ एमएल अली, पद्मश्री छुटनी महतो, डॉ आरके मिश्रा , प्रेमचंद, गणेश राव आदि को संघ रत्न सेवा अवार्ड दिया गया है. संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने शहरवासियों से अनुरोध किया है कि नीचे दिये गये मोबाइल व्हाट्सएप नंबर में आपकी नजर में उक्त क्षेत्रों में विशेष पहचान रखने वाले विशिष्ट और गण्यमान्य जो भी व्यक्ति हैं जिन्होंने अपने जीवन काल में उपरोक्त क्षेत्रों में समाज हित में उल्लेखनीय कार्य किया हो. कृपया आप हमें इस वाट्सएप नंबर पर अपनी राय से अवगत कराने की कृपा करें. उन्होंने कहा की यह सुझाव गोपनीय रहेंगे और आये सुझावों पर गंभीरता से समिति विचार करेगी.











