
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रतिष्ठित टाटा मुख्य अस्पताल (टीएमएच) के चिकित्सक डॉ पंकज कुमार को कदमा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. कदमा थाना में उनकी पत्नी डॉ प्रज्ञा ने एफआइआर दायर किया है, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी शादी 15 दिसंबर 2013 को हुआ था. शादी के समय उनके घरवालों ने करीब 10 लाख रुपये के जेवर दिये थे. शादी के बाद वह हायर स्टडीज के लिए बंगलुरु चली गयी. इस दौरान डॉ पंकज ने पढ़ाई का खर्च नहीं दिया. जब वह पढ़ाई पूरी कर ली तो पति ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगा. इसके अलावा पत्नी ने अप्राकृतिक यौनाचार का भी गंभीर आरोप लगाये है. पुलिस ने उनके खिलाफ पहले ही केस दायर की थी, जिसके बाद उसको गिरफ्तार कर ली है और अब उसको जेल भेजने की तैयारी कर रही है.











