जमशेदपुर : टाटा स्टील के सुरक्षा अधिकारियों ने ट्राफिक पुलिस के सुरक्षाकर्मियों के साथ मिलकर जमशेदपुर के बिष्टुपुर में सड़क सुरक्षा अभियान की शुरुआत जोर शोर से की. इस अभियान में आम जनता को गाड़ी चलाते समय हेलमेट पहनना फोन का इस्तेमाल नहीं करना, ज़ेबरा क्रॉसिंग का पालन करने एवं ट्रैफिक सिग्नल के बारे में लोगों को बताया गया.(नीचे भी पढ़े)

सुरक्षा अधिकारियों ने कहा कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे कि टाटा स्टील से निकलने वाले कर्मचारी एवं आम जनता को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया जा सके और दुर्घटना की जो संख्या है वह शून्य हो सके.














