चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की कुचियाशोली पंचायत के कुचियाशोली गांव में बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत स्वीकृत आम बागवानी का विधायक की अनुपस्थित में उनके प्रतिनिधि गौतम दास और बीडीओ देवलाल उरांव ने संयुक्त रूप से आम के पौधे का रोपन कर योजना का उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़े)
मौके पर संबोधित करते हुए श्री दास ने कहा कि आम बागवानी योजना सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. इस योजना के तहत प्रकृति के संरक्षण का संदेश है. साथ ही साथ इस योजना को लेकर लाभुक आने वाले दिनों में आर्थिक रूप से लाभान्वित होंगे. इस मौके पर मुखिया दयमंती मुर्मू, बलराम महतो, पिटला दास, प्रणव बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.














