शार्प भारत डेस्क : सितंबर महीने शुरू होने को है. इस दौरान महीने के शुरूआत में काफी बदलाव होता है, जिसका असर सीधे सबकी पॉकेट पर पड़ता है. इन बदलावों में पैसे से जुड़ कई काम शामिल है. हर महीने की पहली तारीख को सरकार रसोई गैस सिलेंडर के दाम तय होता है. इस बार महीने शुरू होने से पहले सरकार ने गैस सिलेंडर की कीमतों में 200 रुपये घटा दिये है. वहीं क्या कुछ और बदलाव हुआ है नीचे जानते है. (नीचे भी पढ़ें)
आधार फ्री अपडेट – भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने डॉक्यूमेंट्स में फ्री अपडेट 14 सितंबर 2023 तक कर दिया गया है. वहीं 14 सितंबर तक डॉक्यूमेंट फ्री में यूजर्स अपडेट कर सकते है.
2000 रुपये बदलने की तिथि – भारतीय रिजर्व बैंक ने 2000 रुपये के नोट जमा करने की तिथि भी 30 सितंबर 2023 तक बदला या जमा किया जा सकता है.
एसबीआई की वीकेयर योजना- स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सीनियर सिटीजंस को ज्यादा ब्याज दर के साथ स्पेशल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम चला रहा है. एसबीआई की इस स्पेशल एफडी स्कीम वीकेयर में 30 सितंबर 2023 तक निवेश किया जा सकता है. एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार दोनों टेन्योर पर 7.50 फीसदी ब्याज दर देने की पेशकश की गयी है. इस फिक्स्ड डिपॉजिस स्कीम की खास बात यह है कि इसके एवज में लोन भी लिया जा सकता है.
डीमैट नॉमिनेशन – सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) ने डीमैट अकाउंट में नॉमिनी एड करने की आखिरी तिथि बढ़ा दी है. सेबी की जारी सर्कुलर के मुताबिक अब डीमैट अकाउंट 30 सितंबर 2023 तक नॉमिनेशन कर सकते है.
पैन आधार लिंक – पैन और आधार कार्ड लिंक करने करने की आखिरी तिथि 30 सितंबर 2023 तक निर्धारित की गयी है. वहीं अगर 30 सितंबर तक पैन – आधार लिंक नहीं किया जाता है तो 1 अक्टूबर 2023 को पैन कार्ड निष्कासित कर दिया जायेगा.
रसोई गैस के दाम – घरेलू गैंस सिलेंडर पर 200 रुपये की सब्सिडी देने का प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है, जिसके बाद 29 अगस्त को उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी मिलेगी.
अमृत महोत्सव एफडी – आईडीबीआई बैंक ने विशेष एफडी योजना शुरू की है. जिसका नाम अमृत महोत्सव योजना रखा गया है. यह योजना 30 सितंबर 2023 तक चलेगी. वहीं इस एफडी में पूरे एक साल के 7.10 फीसदी और वरिष्ठ नागरिक को 7.60 फीसदी ब्याज दी जायेगी.














