जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी टाटा स्टील यूआइएसएल (पहले जुस्को) के जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित बैचिंग प्लांट में चल रहे एक निर्माण कार्य का छज्जा गिर जाने से एक कर्मचारी की मौत हो गयी. मृतक सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के रहने वाले 42 वर्षीय राजकुमार रजक शामिल है. बताया जाता है कि वह रुद्र कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी है. बताया जाता है कि निर्माण कार्य चल रहा था. इसी बीच अचानक से बनाया गया छज्जा गिर गया, जिसमें दबकर उक्त कर्मचारी काफी घायल हो गया. (नीचे भी पढ़ें)

उसको आनन फानन में आसपास के कर्मचारी और सुपरवाइजर लेकर टीएमएच पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसको मृत घोषित कर दिया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. उसकी मौत के बाद कर्मचारी का सिटी स्कैन किया गया है जबकि पोस्टमार्टम भी किया गया है. टाटा स्टील यूआइएसएल की ओर से भी मामले की जांच की जा रही है ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके.














