चाईबासा : चाईबासा के सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में गुरुवार को सीआरपीएफ 174 बटालियन के जवानों को राखी बांधी गई. कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना से की गई. इस अवसर पर स्वागत भाषण देते हुए शिक्षक एसबी सिंह ने सीआरपीएफ के योगदान का उल्लेख किया. प्राचार्या रेखा कुमारी ने जवानों के प्रति आभार प्रकट किया. सम्मानित अतिथि कुलदीप कुमार ने अपने संबोधन में भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण की वकालत की और गांधी जी के विचारों का अनुसरण करने का आग्रह किया. स्वागत गान व दीप प्रज्वलन के बाद राखी गीत तथा देशभक्ति गीत बच्चों तथा संगीत शिक्षक ओ सी दास द्वारा प्रस्तुत किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
दिवस की महत्ता को लेकर समृद्धि सदन द्वारा विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. साथ ही विद्यालय के वरीय लिपिक मनोज कुमार सिंह को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई. कार्यक्रम में आर एस सिन्हा,उत्तम कुमार घोष,आरके द्विवेदी सुमित्रा,एस डे इत्यादि ने अपने विचार प्रकट किए. प्राचार्या ने मनोज सिंह को सम्मानित किया और अपने संबोधन में उनके कार्यों की प्रशंसा की. मनोज सिंह ने विद्यालय के अपने अनुभवों को साझा किए. शिक्षक जयप्रकाश, शिक्षिका एस बासु तथा संगीत शिक्षक ओ सी दास ने गीत गाए. मंच संचालन शिक्षक एस बी सिंह ने किया.














