चाकुलिया: चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में डेंगू के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए नगर पंचायत प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर प्रयास किया जा रहा है. नपं प्रशासन रोजाना विभिन्न वार्ड में मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग मशीन चलाया जा रहा है ताकि धुंए से मच्छर मर जाएं.(नीचे भी पढ़े)
वहीं हर वार्ड के नाली में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया है. बुधवार को नपं प्रशासन द्वारा धर्मशाला रोड के हर गली में फॉगिंग मशीन चलाया गया ताकि मच्छर धुएं से मर जाएं. इससे लोगों को राहत मिल सके.













