
गुड़ाबांदा : गुड़ाबांदा प्रखंड के मांकड़ी गांव में विकास भारती विष्णुपुर संस्था द्वारा संचालित कल्याण अस्पताल बनमाकड़ी के चिकित्सक और कर्मचारियों के समक्ष भुखमरी कि स्थिति उत्पन्न हो गयी है. शुक्रवार को अस्पताल परिसर में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों की एक बैठक डॉ अभिराम बेरा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि संस्था द्वारा विगत 5 माह से मानदेय नहीं दिया है, जिससे उनके समक्ष भुखमरी कि स्थिति उत्पन्न हो गयी है. बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्था द्वारा जबतक स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सकों को मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता है तब तक सभी स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक हड़ताल पर रहेंगे. डॉक्टरों ने कहा कि शनिवार से सभी चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर रहेगें, सिर्फ इमरजेंसी मरीज का उपचार किया जाएगा. इस संबंध में वनमाकड़ी अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मी के एक प्रतिनिधि मंडल गुड़ाबांदा के बीडीओ सीमा कुमारी और थाना प्रभारी को आवेदन देकर इसकी जानकारी दी है. बैठक में हरोप्रशाद मित्र, अभिराम बेरा, पद्मलोचन बेरा, संतोष बेरा, देवदत्त पंडा, बलराम मुखी, चरनजीव कुमार, कालिपदो बेरा समेत अन्य उपस्थित थे.



