
जमशेदपुर : कोल्हान के सबसे बड़े औद्योगिक व व्यवसायियों की संस्था सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स का 68वां आमसभा आयोजित हुआ. बिष्टुपुर स्थित सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स के भवन में आयोजित इस आमसभा की अध्यक्षता अध्यक्ष अशोक भालोटिया ने किया जबकि मानद महासचिव विजय आनंद मूनका ने सचिवीय प्रतिवेदन रखा. इस दौरान पूरी तरह शांति रही. सुबह ग्यारह बजे से दोपहर के दो बजे तक आमसभा चलती रही, जिसमें आगामी साल के लिए एजेंडा तय किया गया.
इस दौरान मुख्य तौर पर टैक्स को लेकर होने वाली परेशानियों, आवागमन और एयरपोर्ट जैसी मूलभूत समस्या को लेकर सिंहभूम चेंबर आने वाले साल में काम करेगा और सरकार पर भी दबाव बनायेगा. इस दौरान कई सारे सुझाव भी आये. मंगलवार को सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव होना है, जिसके बाद नयी कमेटी अपना प्रभार संभालेगी. इस दौरान पदम कुमार अग्रवाल ने अपना नामांकन वापसी को लेकर दर्द बयां किया. चुनाव के दौरान उनके पारिवारिक और निजी टिप्पणी को उन्होंने सदन में उठाकर सनसनी फैला दी.
पदम अग्रवाल ने चुनाव में अपना नामांकन को वापस ले लिया था. वे चेंबर की सदस्यता को भी छोड़ रहे थे, लेकिन उन्होंने इस फैसले को वापस ले लिया. वैसे आमसभा शांतिपूर्वक ही संपन्न हो गया.



