
जमशेदपुर : देशभर के चार्टर्ड अकाउंटेंट की पढ़ाई कर रहे छात्र मंगलवार को एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. इन छात्रों का मांग है कि अगर कोई सही जवाब गलती से गलत हो जाता है तो उसे दोबारा जांच करने का मौका दिया जाना चाहिए. वैसे यह धरना प्रदर्शन पूरे देश भर में चल रहा है. इसी के तहत जमशेदपुर में रूसी मोदी सेंटर फॉर एक्सीलेंस के समीप चार्टर्ड अकाउंटेंट के छात्र छात्राओं ने धरना दिया. यहीं पर इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंसी का दफ्तर भी है. इन लोगों ने यहां नारेबाजी की और भारत सरकार से मांग की है कि परीक्षा में सवाल जवाब के पैटर्न को बेहतर किया जाये. जो पहले की पद्धति थी, उसको ही लागू किया जाये.



