
सरायकेला : पूरे झारखंड में श्रम शक्ति अभियान की शुरुआत हो रही है. इसका मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा बुधवार को विधिवत उदघाटन किया जायेगा. इसको लेकर सरायकेला- खरसावां जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई है. वैसे इस अभियान की शुरुआत कोल्हान से ही की जाएगी. जहां कल मुख्यमंत्री इस अभियान का शुभारंभ करेंगे. आदित्यपुर स्थित फुटबॉल मैदान में कार्यक्रम के आयोजन को लेकर जिले के तमाम पदाधिकारी कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे. इस दौरान जिले के उपायुक्त, एसपी, डीडीसी, एसडीओ सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे. वहीं उक्त कार्यक्रम को लेकर उपायुक्त ने मौजूद अधिकारियों को कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए. वैसे यह कार्यक्रम 2 अक्टूबर तक राज्य भर के सभी प्रखंड मुख्यालयों में आयोजित की जाएगी. इस अभियान के तहत कल से मुख्यमंत्री कोल्हान दौरे पर रहेंगे.



