
जमशेदपुर : टाटा स्टील में बोनस समझौता होने के बाद सबसे ज्यादा बोनस किसको मिलेगा, इसको लेकर चर्चा का बाजार गरम है. पहले तो नाम यह आया था कि सीआरएम के ओमप्रकाश नारायण को सबसे ज्यादा मिलेगा. इसके बाद नाम आया संदीप मित्रा नामक कर्मचारी का. लेकिन जब इसकी जांच की गयी तो पाया गया कि इस बार सीआरएम के रिटायर्ड हो चुके कर्मचारी सीनियर एसोसिएट्स जीएन राय को ही सबसे ज्यादा बोनस मिलने जा रहा है क्योंकि वे 2019 के वित्तीय वर्ष की समाप्ति के बाद रिटायर हुए है और बोनस वित्तीय वर्ष 2018-2019 का है. ऐसे में इस साल अंतिम बार बोनस उठाने के सीआरएम के जीएन राय हकदार होंगे.



