
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन को 31 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है. टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष के कोरोना पोजिटिव आने और एक कमेटी मेंबर के भी कोरोना पोजिटिव पाये जाने के बाद कार्यालय को फिर से बंद करने का नया नोटिस जारी कर दिया गया है. यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह द्वारा इसको लेकर आदेश जारी किया गया है. इसके तहत टाटा वर्कर्स यूनियन में अभी जो भी काम होगा वह ऑनलाइन ही होगा. पहले से ही टाटा वर्कर्स यूनियन को बंद रखा गया था, लेकिन इसको खोलने की योजना थी, लेकिन अब इसको फिर से 31 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया गया है.
















