
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के सामुदायिक सेवाएं केंद्र, परिवार कल्याण संस्थान, नवजागृत मानव समाज और विकास समिति के कर्मचारियों का वेज रिवीजन समझौता के साथ ही बोनस का भी समझौता शनिवार को हुआ. इस समझौता के तहत कर्मचारियों को बोनस के तौर पर 11725 रुपये मिलेंगे, जिसमें कुल 66 कर्मचारी लाभांवित होंगे. वेतन में बढ़ोत्तरी के तहत ग्रेड 1, 2 और 3 में न्यूनतम 2250 रुपये और अधिकतम 2400 रुपये की बढ़ोत्तरी की गयी है. वेतन और बोनस समझौता पर प्रबंधन की ओर से वाइस चेयरमैन सीएसआर दीपक कुमार, ग्राम विकास केंद्र के सचिव अचिंत्या सिंह, गुरुदत्त द्विवेदी जबकि यूनियन की ओर से अध्यक्ष दीपक सांडिल, उपाध्यक्ष अनिरुद्ध बनर्जी, महासचिव सनातन नाग, सहायक सचिव प्राण कृष्ण गोप, प्रकाश विश्वकर्मा, अजय भगत समेत अन्य ने हस्ताक्षर किये.



