
जमशेदपुर : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में बतौर अप्रेंटिसशिप ट्रेलर के तौर पर पदस्थापित जूनियर मैनेजर कृष्णकांत शुक्ला को टाटा मोटर्स से बरखास्त कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक, टाटा मोटर्स में उपरोक्त अधिकारी ने 16 सितंबर की शाम को छुट्टी के वक्त गेट पर से एक ट्रेनिंग प्राप्त करने वाली लड़की को बोला कि चलो उसको भी घर छोड़ देते है. इसके बाद लड़की अपने अधिकारी की गाड़ी में बैठ गयी. बताया जाता है कि लड़की के साथ वह बातें करता हुआ जा रहा था और मानगो की ओर पुल के पास जैसे ही पहुंचा, वैसे ही उसने गाड़ी में ही लड़की का हाथ पकड़ लिया और गलत हरकत करने लगा. इसके बाद लड़की किसी तरह घर पहुंच गयी. इसके बाद 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का दिन था, जिस कारण लड़की किसी से शिकायत नहीं की. बाद में 18 सितंबर को उसने लिखित शिकायत मैनेजमेंट से की, जिसके बाद टाटा मोटर्स प्रबंधन ने आंतरिक तौर पर पूरे मामले की जांच की, जिसके बाद उक्त अधिकारी को तत्काल प्रभाव से बरखास्त कर दिया. वैसे इस मामले में टाटा मोटर्स प्रबंधन की ओर से इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गयी है.



