
बहरागोड़ा : भाजपा नेता समीर महंती के पहल पर रविवार को बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव निवासी ट्रक मालिक श्रीवत्सय पोलाई ने पश्चिम बंगाल के मृतक खलासी दिलीप बेज के पुत्र रिंकु बेज को मुआवजा की राशि नगद एक लाख रुपये दी, वही ट्रक मालिक ने बाकी के दो लाख रूपये एक सप्ताह के अंदर देने की लिखित दी है.परिजनों ने बताया कि 21सितंबर को ट्रक मालिक ने बंगाल के गोपीबल्लभपुर थाना क्षेत्र के पानबोरोज गांव पहुंचकर ट्रक के खलासी श्रीबत्सय पोलाई को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर ले गया.परिजनों ने कहा कि 27 सितंबर को सुचना मिली की श्रीबत्सय पोलाई की मौत हो गयी है. परिजनों ने मृतक के शव की मांग की तो, ट्रक मालिक ने कहा कि छतिशगढ़ की पुलिस ने शव को दफना दिया है.शव नही मिलने पर मामला तुल पकड़ लिया. ऱविवार को मृतक के परिजन बहरागोड़ा पहुचकर ट्रक मालिक से मिलकर मुआवजा की मांग करने लगे. दोनों पक्ष के लोगों ने मामले को लेकर भाजपा नेता समीर महंती के कार्यालय पहुंचकर मामले की जानकारी दी. समीर महंती ने दोनों पक्षों की बैठक करवाकर समझोता करवाया. बैठक में तय की गयी राशि के तहत ट्रक मालिक ने एक लाख नगद रुपयेे दी, और बाकी के दो लाख एक सप्ताह के अंदर देने की लिखित आश्वासन दिया है.मौके पर गौरी शंकर महतो, मुन्ना होता, शंकर सेखर पाल, ज्योतिमय बेरा, अरूण बारिक, बुला जाना, राजीव लेंका, यदुपति राणा, चिरंजित बारिक, गोपीनाथ महापात्रा, अमित कुईला समेत अन्य उपस्थित थे.

बहरागोड़ा प्रखंड की माटीहाना पंचायत के माटीहाना गांव में रविवार को भाजपा नेता समीर महंती ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर समस्याओं से अवगत हुये और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया.बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि वे आज भी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास,शोचालय,बिधवा पेंसन, रासन कार्ड समेत अन्य योजनाओं की लाभ पाने से वंचित है. कहा कि गांव में पीसीसी सड़क नही होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. मौके पर श्री महंती ने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वे संबंधित पदाधिकारी से मिलकर ग्रामीणों को सरकार की योजना के तहत लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे कहा कि सांसद विद्युत वरण महतो से गांव में सांसद फंड के तहत पीसीसी सड़क निर्मान कराने की मांग करेंगे. कहा कि बहरागोड़ा विधानसभा की विकास के लिए होने वाले विस चुनाव में ग्रामीण संगठित होकर भाजपा के समर्थन में वोट देकर भाजपा को दोबारा सत्ता में लाने की बात कही. कहा कि भाजपा ही राज्य और क्षेत्र का विकास कर सकता है. कहा कि भाजपा सत्ता में आयी तो लोगों को उनका हक और अधिकार मिलेगा.मौके पर पंचायत समिति पुलिन पैड़ा,गौरीशंकर महतो,मुन्ना होता,राजेश मिश्रा,महेश्वर मल्लिक,बिद्युत सरदार,ग्रामीण भीम साव,बंशी बेरा,मुरली बेरा,निखिल बेरा,काशीनाथ बेरा,तारक बेरा,फ़क़ीर बेरा,संदीप बेरा,राजू बेरा,नकुल बेरा,आदि उपस्थित थे.



