
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजाद नगर थाना अंतर्गत हुसैनी मोहल्ला में बेखौफ बदमाशों ने एक एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया. युवक का नाम शान मोहम्मद शहंशाह बताया जाता है. उधर गंभीर रूप से घायल अवस्था में युवक को स्थानीय लोगों ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. जानकारी देते हुए घायल युवक ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व के विवाद को लेकर आज 5 लोगों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. वैसे सभी की शिनाख्त कर ली गई है. उधर गंभीर रूप से घायल युवक ने बताया कि सभी ने चाकू और डंडे से हमला किया. उधर घटना की सूचना मिलते ही आजाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल सभी अपराधी फरार बताए जा रहे हैं. इधर घायल युवक का इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है.



