
जमशेदपुर : टाटा स्टील ने कोरोना को लेकर अपने प्रोटोकॉल और टेस्टिंग को लेकर नये बदलाव किये है. इसको लेकर एक आदेश भी जारी किया गया है. इसके तहत कहा गया है कि अब एंटीजेन टेस्ट की शुरुआत की गयी थी. इसके तहत सबका टेस्टिंग शुरू की गयी है. इसके तहत कहा गया है कि जो कोरोना पोजिटिव हो गया है, उसका फिर से टेस्ट 10वां दिन होगा, जिसके बाद उक्त कर्मचारी 14 दिनों तक होम क्वारंटीन में रहेंगे. इसके तहत परिवार को भी टेस्ट कराने की पहले हिदायत दी गयी थी. लेकिन अब बदलाव किया गया है, जिसके तहत कहा गया है कि कर्मचारी का परिवार भी 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना है, उसके लिए परिवार का आरटीपीसीआर टेस्टिंग करने की जरूरत नहीं होगी. अगर किसी को कोई लक्षण दिखता है तो उनको टीएमएच के स्क्रीनिंग सेंटर में जाना होगा. यात्रा करने वालों के लिए भी नया बदलाव किया गया है. अगर कोई कर्मचारी यात्रा करता है तो अगर 48 घंटा पहले वह कोरोना टेस्ट कराया है और नेगेटिव है तो फिर से उसको टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी. अगर कोई 48 घंटा पहले टेस्ट नहीं कराया है तो उसको एंटीजेन टेस्ट कराना होगा. अगर यात्रा करके लौटे कर्मचारी कोरोना पोजिटिव पाये जाते है तो उनके परिवार को टेस्ट कराने की जरूरत नहीं होगी, लेकिन उनको 14 दिनों तक क्वारंटीन में रहना होगा. इस नये बदलाव को तत्काल से लागू कर दिया गया है.





