
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन काफी दिनों तक बंद रहने के बाद फिर से उसको खोला जा रहा है. लॉक डाउन और कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यूनियन को बंद कर दिया गया था. रविवार को फिर से उसको खोलने का आदेश जारी कर दिया गया है. टाटा वर्कर्स यूनियन के कार्यालय को एक सितंबर को खोला जायेगा. पहली पाली में यूनियन सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक चलेगा जबकि दूसरी पाली में शाम 5 बजे से शाम 6.30 बजे तक यूनियन में सारे कर्मचारी जाकर अपनी समस्याओं का निबटारा कर सकते है. इसके अलावा कर्मचारियों के लिए भी ड्यूटी का समय तय किया गया है. इसके तहत यूनियन के सफाई कर्मचारियों के लिए समय निर्धारित किया गया है, जिसके तहत सुबह 8 बजे से लेकर सुबह 10.30 बजे तक काम करेंगे जबकि दोपहर में 2.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक सफाई हो सकेगा. टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह ने इसको लेकर आदेश निर्गत किया है.






