जमशेदपुर : भारत ने विश्व खेल जगत में एक नई मिसाल कायम की है. लगातार दूसरे वर्ष (2023 और 2024) तक भारत ने विश्व तीरंदाज़ी रैंकिंग में नंबर दो स्थान हासिल किया है. यह उपलब्धि केवल खेल जगत में भारत की श्रेष्ठता का प्रमाण नहीं है, बल्कि नए भारत के अनुशासन, आत्मविश्वास और अदम्य जज़्बे का प्रतीक भी है. इस सफलता का श्रेय हमारे तीरंदाज़ों की प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प को जाता है. (नीचे भी पढ़ें)
आर्चरी एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह गौरव हर भारतीय का है। हमारे खिलाड़ियों ने विश्व मंच पर भारत का परचम लहराया है. आने वाले समय में हम और भी ऊंचाइयों को छुएंगे. आर्चरी एसोसिएशन के अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने इस उपलब्धियों के लिए देशवासियों को बधाई दी है और धनुर्धरों की मेहनत को सलाम किया है.














