जमशेदपुर : बिहार में राजद और कांग्रेस की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को गाली देने के मामले को लेकर जमशेदपुर की महिलाओं में भी आक्रोश देखने को मिल रहा है. यहां सैकड़ो की संख्या में महिलाएं सड़क पर उतर हाथों में प्रधानमंत्री और उनकी मां की तस्वीर लेकर राजनीतिक पार्टियों का विरोध करती नजर आईं. (नीचे भी पढ़ें)
प्रदर्शनकारी महिलाओं ने नारा लगाकर कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे. राजद और कांग्रेस पार्टी के नेताओं को महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि अच्छा काम कीजिए चुनाव में जीतिए, मगर महिलाओं को बीच में लाकर राजनीति करना छोड़ दें. एक तरफ मां की पूजा करते हैं, दूसरी तरफ मां को गाली दी जाती है, यह कैसी राजनीति है. आप लोग की महिलाओं का अपमान अब देश की महिलाएं बर्दाश्त नहीं करेंगी. सड़क पर उतर महिलाओं ने इसका जोरदार विरोध प्रदर्शन किया.














