जमशेदपुर:जमशेदपुर के बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप कारोबारी साकेत अग्रवाल से अज्ञात अपराधियों के द्वारा 30 लाख रुपए की छ्नितई की गयी. अपराधियों ने घटना को अंजाम देने से पहले मिर्च पाउडर का इस्तेमाल किया और भगाने के क्रम में फायरिंग भी की. कारोबारी साकेत अग्रवाल घर से बैंक 30 लाख रुपए जमा करने के लिए जा रहे थे. इसी बीच बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप स्कॉर्पियो पर सवार अपराधियों ने साकेत का रास्ता रोका और फिर आंख में मिर्ची पाउडर छिटकर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. (नीचे भी पढ़े)
. भगाने के क्रम में अपराधियों ने फायरिंग भी की .वहीं घटना की सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान में जुटी है. बिष्टुपुर थाना प्रभारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पीड़ित के बयान पर मामले की जांच में जुट गई है. जहां अपराधी स्कॉर्पियो पर सवार होकर आए और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए. पीड़ित के हालात देखकर प्रतीत होता है कि उन्होंने मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल किया होगा वहीं पुलिस जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी.वहीं घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित साकेत अग्रवाल ने कहा कि रोजाना की तरह आज सुबह भी रुपयों से भरा बैग लेकर घर से निकाला और बैंक की तरफ जा रहा था. बैग में 30 लाख रुपए नकद थे. (नीचे भी पढ़े)
बिष्टुपुर गुरुद्वारा के समीप बिना नंबर प्लेट की स्कॉर्पियो ने मेरा रास्ता रोका और गाड़ी से अपराधियों के द्वारा उतरते ही मुझ पर मिर्ची पाउडर का इस्तेमाल कर रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए. मेरे द्वारा विरोध करने पर अपराधियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है. साकेत हिंदुस्तान लीवर के मालिक है, जो घर से नगद रुपए लेकर बैंक में जमा करने जा रहे थे. जमशेदपुर के सांसद के घर के कुछ कदम की दुरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया. स्कॉर्पियो से घात लगाए चार अपराधी बाहर सड़क पर खड़े थे, पहले साकेत के आंख में मिर्ची फेंका, बैग छिनतई के दौरान जब विरोध किया तो गोली चलाई.
. (नीचे भी पढ़े)
इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. महज 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी लूट की वारदात से शहरवासियों में भय का माहौल है. फिलहाल पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है.














