चांडिल: सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत रुगड़ी से पूड़ीसिल्ली मार्ग पर गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. बताया जाता है कि राहगीरों ने दोनों घायलों को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा देखा और तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.सूचना पाकर स्थानीय और कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया.(नीचे भी पढ़े)

दोनों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घायल कहां के रहने वाले हैं और उनके नाम- पते क्या हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं,पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पहचान होने के बाद परिजनों को सूचित किया जाएगा,साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि हादसा कैसे और किन परिस्थितियों में हुआ.














