जमशेदपुर : राजेंद्र विद्यालय की कक्षा एलकेजी से तीसरी कक्षा तक के विद्यार्थियों के दादा/दादी- नाना/नानी के सम्मान में शनिवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन किया गया. विद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित उक्त समारोह का बिहार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एसके सिंह, जेनरल सेक्रेटरी सीपीएन सिंह, सचिव अमरेश सिन्हा, कोषाध्यक्ष विवेकानंद, राजेंद्र विद्यालय की प्राचार्या अनीता तिवारी, उप प्राचार्या किरण सिन्हा, प्राइमरी इंचार्ज डी वाणी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. (नीचे भी पढ़ें)

बच्चों ने सर्वप्रथम तिलक लगाकर दादा- दादी एवं नाना नानी का स्वागत किया. कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा स्वागत गान से हुई, जिसके बाद नृत्य और हिंदी नाटक की विविध प्रस्तुतियों से उन्होंने सभी को आनंद विभोर कर दिया. शिक्षिकाओं के द्वारा उनके मनोरंजन के लिए प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया. साथ ही, सभी को प्रेम स्वरूप भेंट भी प्रदान किया गया. बिहार एसोसिएशन के सदस्यों की ओर से दादा दादी एवं नाना नानी को स्मृति चिह्न प्रदान किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
स्कूल की प्रधानाचार्या अनीता तिवारी ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि हम दादा/दादी- नाना/नानी के प्रति सदैव सम्मान बनाए रखें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें. नए सत्र 2026 से हमारे स्कूल में नौनिहालों के लिए नर्सरी की कक्षाएं शुरू की जाएंगी. इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण 500 से अधिक वयोवृद्ध अभिभावकों की उपस्थिति एवं उनके तथा बच्चों के द्वारा मंच पर किया गया रैंप वॉक रहा. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान एवं शिक्षिका कुसुम देवी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ. इस अवसर पर उप प्रधानाचार्या किरण सिन्हा, प्राइमरी इंचार्ज डी वाणी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.














