रामगोपाल जेना/चक्रधरपुर : झारखण्डी लोक-कला, संस्कृति को बचाने के उद्देश्य से हर वर्ष की भॉंति इस वर्ष भी दुर्गापूजा के शुभ अवसर पर 01 अक्टूबर 2025 को लट्टू उरांव कल्याण समिति, बनमालीपुर की ओर से जनजातीय लोक-कला महोत्सव का आयोजन किया जाना है, जिसमें चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र के कुल 17 छऊ नृत्य मण्डलियों के बीच छऊ नृत्य का मुकाबला होगा. (नीचे भी पढ़ें)

इसकी तैयारी के लिए सभी छऊ नृत्य टीमें और विधायक सह लट्टू उरॉंव कल्याण समिति के संरक्षक सुखराम उरांव के बीच एक बैठक हुई. बैठक में लॉटरी कर सभी टीमों को सीरियल नम्बर देकर उनकी प्रस्तुति का समय दिया गया, साथ ही भाग लेने वाली सभी टीमों को अभ्यास एवं तैयारी करने के लिए बीस-बीस हजार रूपये नगद प्रोत्साहन राशि पहले ही दी गई. इसके अलावा बेहतरीन प्रदर्शन करनेवाली 3 टीमों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

विधायक उरांव ने उपस्थित छऊ दलों को शुभकामनाएं देते हुए प्रतियोगिता में तय किये गए नियमों का पालन करने का निर्देश दिया. इस मौके पर सभी 17 छऊ नृत्य दलों के मैनेजर, पदाधिकारी, सदस्य सहित विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, प्रदीप महतो, मदन बोदरा, मथुरा गगराई आदि मौजूद रहे.














