धनबाद: धनबाद के झरिया में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया. इसमें तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि चार लोगों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. जोरदार बारिश होने के कारण लोदना आठ नंबर बीसीसीएल क्वार्टर में कुछ बच्चे छिपे हुए थे. उसी समय बड़ा हादसा हो गया. (नीचे भी पढ़े)
जर्जर आवास गिर जाने से बच्चे समेत अन्य दब गए. इन्हें फुसबंगला मुस्कान हॉस्पिटल से प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही झरिया विधायक रागिनी सिंह पहुंची और पूरे मामले की जानकारी लीं. फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है.



