जमशेदपुर : मारवाड़ी युवा मंच की स्टील सिटी सुरभि शाखा की ओर से ‘सेवा, संस्कार, संगठन’ के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए दीपावली उन्नति मेले का आयोजन किया जा रहा है. तीन दिवसीय आयोजन का रविवार को जमशेदपुर पूर्व की विधायक पूर्णिमा साहू ने विधिवत उद्घाटन किया. मारवाड़ी युवा मंच की स्टील सिटी सुरभि शाखा की अध्य्क्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया कि बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में आरंभ हुआ तीन दिवसीय उन्नति मेला आगामी 7 अक्टूबर तक चलेगा. उन्नति मेला प्रत्येक दिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक खुला रहेगा. (नीचे भी पढ़ें)

दीपावली ‘उन्नति मेले’ में एक ओर जहां महिलाओं के उद्यमिता प्रयासों को मंच मिलेगा, वहीं दूसरी ओर परिवारों के लिए खरीदारी, खानपान और आनंद का संपूर्ण अनुभव उपलब्ध है. परंपरागत व आधुनिक फैशन उत्पाद रियल और आर्टिफिशियल ज्वेलरी कलेक्शन, सुंदर गिफ्ट आइटम और होम डेकोर, लाइफस्टाइल और फेस्टिव आइटम विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन और भी कई रचनात्मक स्टॉल्स. होम मेड एवं डिज़ाइनर दीये होलसेल दाम पर उपलब्ध हैं. (नीचे भी पढ़ें)
मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की द्वारा आयोजित उन्नति मेला की संयोजिका खुशबू कांवटिया एवं बिंदिया नरेड़ी ने संयुक्त रूप से सभी शहरवासियों से सपरिवार इस आयोजन में सहभागी बनने का अनुरोध किया है. यह न केवल खरीदारी का अवसर है, बल्कि स्थानीय महिला उद्यमियों को प्रोत्साहन देने का भी एक सशक्त माध्यम है. मारवाड़ी युवा मंच को विश्वास है कि यह आयोजन जमशेदपुर की महिलाओं के स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक प्रेरक पहल होगी. मंच ने सभी नागरिकों से इस प्रयास को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा की है. (नीचे भी पढ़ें)
मेले के उद्घाटन के अवसर पर सिंहभूम चैम्बर के अध्यक्ष मानव केडिया, मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष बजरंग अग्रवाल, सचिव बबलू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, मनोज गोयल, सुरभि शाखा की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल, सचिव पायल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष पूजा अग्रवाल, उन्नति मेले की संयोजिका खुशबू कांवटिया, बिंदिया नरेडी, सुमन नागेलिया, संजना अग्रवाल, रुचि बंसल, सीमा तापड़िया, अनीता अग्रवाल, मधु अग्रवाल आदि उपस्थित रहीं.














