गालूडीह : बड़ा खुर्शी पंचायत के पायरागुड़ी एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को कोजागरी पूर्णिमा पर मां लक्खी (माता लक्ष्मी) की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की गई एवं उन्हें महाभोग अर्पित किया गया. इस अवसर पर मंदिरों एवं घरों को आकर्षक रौशनी से सजाया गया. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि आश्विन मास की पूर्णिमा को कोजागरी पूर्णिमा कहा जाता है. इस दिन मां लक्खी अपने भक्तों पर बहुत जल्द प्रसन्न होती हैं. कोजागरी पूर्णिमा पर सोमवार को बड़ाखुर्शी क्षेत्र में मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की गई. पूजा के बाद महाभोग भी वितरित किया गया. मान्यता के अनुसार कोजागरी पूर्णिमा के दिन ही मां लक्खी का अवतरण हुआ था. पुजारी मुरली मनोहर शर्मा ने बताया कि जो कोई कोजागरी लक्खी पूजा के दिन मां लक्खी को खीर का भोग लगाता है, उसे कभी आर्थिक संकटों का सामना नहीं करना पड़ता. मां लक्खी उसकी हर मनोकामना पूरी करती हैं.














