रामगोपाल जेना,चक्रधरपुर: चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में मंगलवार को विधिवत सीबीसी मशीन का उद्घाटन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा और डॉक्टर जेजे मुंडू ने फीता काटकर और मशीन का स्विच ऑन कर संयुक्त रूप से किए. इस अवसर पर अनुमंडल अस्पताल की पूरी टीम मौजूद थी. उद्घाटन के बाद दोनों डॉक्टरों का स्वागत भी बुके भेंटकर किया गया. इसका उद्घाटन क्षेत्र के विधायक सुखराम उरांव के द्वारा होना था पर अचानक उनका कहीं कार्यक्रम हो जाने के कारण डॉक्टरों के द्वारा विधिवत उद्घाटन किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा ने कहामरीजों की सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है. यहां लैब में पहले केवल हीमोग्लोबिन की ही जांच हो पाती थी अब यहां लाल रक्त कोशिकाओं आरबीसी, सफेद रक्त कोशिकाओं डब्ल्यूबीसी, प्लेटलेट्स समेत 35 प्रकार का परीक्षण किया जाएगा.(नीचे भी पढ़े)

इन परीक्षणों के लिए अनुमंडल अस्पताल में कंप्लीट ब्लड काउंटर यानि सीबीसी मशीन आज से शुरू हो गया है. चक्रधरपुर के अनुमंडल अस्पताल में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं. हालांकि अभी भी ब्लड बैंक, डायलिसिस, बर्न यूनिट जैसी बड़ी आवश्यकताओं का अभाव है फिर भी स्वास्थ्य की दृष्टि से मूलभूत व आम तथा गरीबों के लिए जरुरी सुविधा में जरुर बढ़ोतरी हो रही है.पहले अनुमंडल अस्पताल के पैथोलैब में हिमोग्लोबिन, मलेरिया की ही जांच हो पाती थी. गंभीर बीमार होने पर आरबीसी, डब्ल्यूबीसी और प्लेटलेट्स आदि की जांच कराने की सुविधा अस्पताल में नहीं होने के कारण लोगों को या तो निजी लैब से परीक्षण कराना पड़ता था या फिर प्राइवेट अस्पतालों में जांच कराने की मजबूरी थी.अब इस प्रकार की जांच अनुमंडल अस्पताल में हो जाएगी. इसके लिए सरकार ने अनुमंडल अस्पताल में कंप्लीट ब्लड काउंटर यानि सीडब्लयूसी मशीन दी है.(नीचे भी पढ़े)

सीडब्ल्यूसी यानि कंप्लीट ब्लड काउंट मशीन से मरीजों के रक्त से संबंधित सभी प्रकार की बीमारियों का परीक्षण किया जा सकेगा. इसके लिए उन्हें चक्रधरपुर के निजी अस्पतालों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. प्राइवेट पैथोलैब में इन परीक्षणों के लिए मरीज को कम से कम पांच से दस हजार रुपए तक एक बार में खर्च करना पड़ता है. अस्पताल में सुविधा होने पर यहां फ्री या मिनिमम दर में जांच हो जाएगी. हालांकि अभी उसका तय नहीं हुआ है. ऐसा होने से मरीजों का पैसा भी कम खर्च होगा व सहुलियत के साथ जल्दी इलाज भी प्रारंभ हो जाएगा. क्या होगा फायदापहले केवल खून की कमी, मलेरिया आदि की ही जांच हो पाती थी. आरबीसी या फिर डब्लयूबीसी या प्लेटलेट्स की जानकारी नहीं मिलने पर डॉक्टर मरीज को अस्पताल से दूसरे अस्पताल रेफर कर देते थे. (नीचे भी पढ़े)
अब इस प्रकार की जांच अनुमंडल अस्पताल में ही हो जाने से डॉक्टर मरीज की बीमारी का पता लगा सकेंगे. दरअसल डेंगू जैसी बीमारी में प्लेटलेट्स की संख्या अचानक बढ़ने लगती है, वहीं कैंसर जैसी बीमारी में मरीज के शरीर से प्लेटलेट्स की संख्या कम होने लगती है. इस परीक्षण की सुविधा नहीं होने से बाहर परीक्षण कराने में ही मरीजों को समय लग जाता था और बीमारी और बढ़ जाती थी. हालांकि ऐसे बीमारी की इलाज की सुविधा अनुमंडल अस्पताल में नहीं है, लेकिन लक्षण पहले पता चलने पर मरीज को समय पर इलाज मिल सकता है.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर के डॉ अंशुमन शर्मा ने कहाअनुमंडल अस्पताल को सीबीसी मशीन मिला है. इससे ब्लड परीक्षण के बाद गंभीर बीमारियों के लक्षण का पता चल सकेगा पहले यहां यह सुविधा नहीं थी. दूसरी जगह से परीक्षण कराना पड़ता था. एक्स रे, अल्ट्रासाउंड की सुविधा के बाद अब आरबीसी मशीन से परीक्षण प्रारंभ हो जाएगी. अस्पताल में धीरे धीरे सुविधाएं और बढ़ेगी. जिससे ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों को फायदा हो सके.














