जमशेदपुर : बोड़ाम थाना क्षेत्र के शोभादा गांव स्थित एक तालाब में मंगलवार सुबह स्नान करने के लिए उतरे बेलडीह गांव निवासी चन्दन सिंह (50) की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गयी. स्थानीय लोगों के मुताबिक चंदन शोभादा गांव में हरिमंदिर के सामने टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा खोदे गए तालाब में नहाने गए थे. तालाब में तैरते समय गहरे पानी में चले गए. साथ में स्नान कर रहे लोगों द्वारा गांव में सूचना देने पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गयी. कुछ युवक पानी में डुबकी लगाकर उसकी लाश को खोजने का प्रयास किया लेकिन तालाब में 15 फीट तक गहरा पानी होने के कारण निकालना संभव नहीं हो पाया. (नीचे भी पढ़ें)
घटना की सूचना मिलने पर बोड़ाम थाना प्रभारी समेत कई पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. प्रशासन की ओर से टीम को सूचित किया गया. दोपहर 2 बजे तक लाश को निकाला नहीं जा सका था और घटनास्थल पर मौजूद लोग गोताखोरों के आने का इंतजार कर रहे हैं. घटना के पश्चात् मृतक की पत्नी जानकी सिंह, तीन बेटियों एवं एवं एक बेटा का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.














