देवघर : आगामी छठ पर्व को लेकर नगर आयुक्त रोहित सिंह की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में आयोजित एक विशेष में छठ घाटों की सफाई को लेकर विस्तृत चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने दिवाली से पहले सभी प्रमुख घाटों की सफाई पूरी कर लेने के निर्देश दिये, ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि दिवाली के दो दिन बाद तक सभी अन्य घाटों की सफाई का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कर लिया जाय. नगर आयुक्त ने साफ-सफाई के कार्य में कोई लापरवाही न बरतने की चेतावनी देते हुए सभी नगर प्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्र के छठ घाटों की नियमित निगरानी करने और दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में सहायक नगर आयुक्त गौरव कुमार, नगर प्रबंधक सतीश कुमार, प्रकाश मिश्रा, सहायक अभियंता पारस कुमार, वैदेही शरण, सभी वार्ड जमादार तथा एमएसडब्ल्यूएम के प्रतिनिधि उपस्थित रहे. नगर आयुक्त ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे सफाई के साथ-साथ घाटों पर जल निकासी, प्रकाश व्यवस्था एवं कचरा निस्तारण की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित और सुंदर वातावरण मिल सके.














