गालूडीह: झामुमो की गालूडीह जोनल कमेटी की बैठक शुक्रवार को गालूडीह के एक होटल में प्रखंड अध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में स्कुली शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन उपस्थित रहे. मुख्य अतिथि जिला संयोजक मंडली के प्रमुख बाघराय मार्डी ने आठ पंचायतों के अध्यक्ष, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा की. कार्यकर्ताओं को प्रत्याशी की जीत के लिए काम करने का निर्देश दिया. (नीचे भी पढ़े)
बाघराय मार्डी ने कहा कि घाटशिला प्रखंड में 22 पंचायतों के अंतर्गत 125 बूथ और 1,07,718 मतदाता हैं. जिसमें महिला 55132 और पुरुष मतदाता 52586 हैं. प्रत्येक बूथ के 40 सदस्य 10-10 लोगों को वोट देने के लिए तैयार करेंगे. मतदाताओं से चुनाव को लेकर चर्चा करेंगे. स्व: रामदास सोरेन के विकास कार्यों की जानकारी लोगों को दें. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी प्रत्याशी की जीत के लिए कमर कस लें. इस मौके पर कालीपद गोराई, कान्हू सामंत, बाघराय मार्डी, विक्टर सोरेन, जगदीश भकत, दुर्गाचरण मुर्मू, सचिन सरकार, बबलु हुसैन, वकील हेंब्रम, मंटू महतो, शेख बदरुद्दीन, रतन महतो, भादो हांसदा, पान मार्डी, नीलकांत महतो आदि उपस्थित थे.



