जमशेदपुर : जमशेदपुर में आज करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया. सुबह से ही महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. शाम होते ही शहर के विभिन्न इलाकों-सोनारी, साकची, कदमा, बिष्टुपुर और गोलमुरी-में महिलाओं ने सजधज कर पूजा स्थल पर एकत्र होकर कथा सुनी और करवा चौथ का पारंपरिक विधि-विधान से पालन किया. (नीचे भी पढ़ें)

जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भी अपने पति के लिए व्रत रखा और विधिवत पूजा अर्चना की. (नीचे भी पढ़ें)

सभी की निगाहें आसमान की ओर टिकी रहीं, जैसे ही चांद ने दर्शन दिया, महिलाओं ने छलनी से चांद और अपने पति का चेहरा देखकर व्रत खोला. पति ने अपनी पत्नियों को पानी पिलाकर उपवास तुड़वाया. (नीचे भी पढ़ें)

इस मौके पर कई जगहों पर महिलाओं ने समूह में पूजा आयोजित की और पारंपरिक गीत गाए. बाजारों में साज-सज्जा, मेहंदी और मिठाइयों की जबरदस्त रौनक देखने को मिली. करवा चौथ ने जमशेदपुर के माहौल को पूरी तरह भक्तिमय और उत्सवमय बना दिया।



