सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले के सरायकेला थाना अंतर्गत कांड्रा- सरायकेला मार्ग पर शुक्रवार देर रात कोलाबिरा के समीप एक ट्रेलर से टकराकर सूमो पलट गया. हैरानी की बात ये रही कि सूमो में सात मावेशी लदे थे जिसमें एक की मौत हो चुकी थी. घटना के बाद सूमो सवार अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले. उधर सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर लिया. साथ ही मवेशियों को रेस्क्यू करने में जुट गई. बताया जा रहा है कि सभी मवेशी तस्करी के लिए ले जाए जा रहे थे.



