जमशेदपुर: कोल्हान विश्वविद्यालय में नवंबर के अंतिम सप्ताह में दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया है. जिसको लेकर विश्वविद्यालय स्तर से तैयारी पूरी कर ली गई है. दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल शामिल होंगे.(नीचे भी पढ़े)
शनिवार को कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ अंजिला गुप्ता ने झारखंड के राज्यपाल सह राज्य के विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति से शिष्टाचार भेंट कर कोल्हान विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने हेतु आमंत्रित किया. कुलपति ने कहा कि नवंबर के अंतिम सप्ताह में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा. जिसको लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि इस दौरान गोल्ड मेडलिस्ट को सम्मानित किया जाएगा.











